x
cart-added The item has been added to your cart.
x

राशियों के हिंदी (12 Zodiac Signs in Hindi)

राशियों के हिंदी – अंग्रेजी नाम और सामान्य जानकारी

क्या आप के मन में भी ज्योतिष के गहरे रहस्यों और इसके माध्यम से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे विवाह, प्रेम, व्यापार, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्या और षिक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण की भविष्यवाणी कैसे सटीक और समयबद्ध होती है। दरअसल वैदिक ज्योतिष एक बहुत ही गहरा विज्ञान है, जिसके माध्यम से ब्रह्मांड का फैलाव जैसे राशियां, ग्रह और नक्षत्रों की गणना शामिल है। राशियां ब्रह्मांड की गणना का सबसे बड़ा हिस्सा है, राशियों के माध्यम से ब्रह्मांड को बाहर भागों में बांटा गया है। प्रत्येक राशि ब्रह्मांड के 30 डिग्री का हिस्सा मानी गयी है। प्रत्येक राशि की अपनी विषेषता और अपनी खास कमियां निहीत है। आइए राशियों के बारे में वैदिक ज्योतिष में प्रचलित गुण दोष और उनके व्यवहार के बारे में गहराई से जानें।

राशियों के हिंदी और अंग्रेजी नाम क्रम से
1. मेष – ऐरिस – Aries
2. वृषभ – टोरस – Taurus
3. मिथुन – जैमिनी – Gemini
4. कर्क – कैंसर – Cancer
5. सिंह – लियो – Leo
6. कन्या – वरगो – Virgo
7. तुला – लिब्रा – Libra
8. वृश्चिक – स्कॉर्पियो – Scorpio
9. धनु – सैजिटेरीयस – Sagittarius
10. मकर – कैप्रिकॉर्न – Capricorn
11. कुंभ – एक्वेरियस – Aquarius
12. मीन – पाईसेस – Pisces

वैदिक ज्योतिष के अनुसार राशियों का क्रम जानने के बाद आईए राशियों के बारे में कुछ सामान्य जानकारियों प्राप्त करें।

मेष राशि की सामान्य जानकारी

– नाम – मेष /ऐरिस (अंग्रेजी)
– मेष राशि का क्षेत्र – क्रांतिवृत्त के 0 से 30 अंश तक के हिस्से को मेष राशि के नाम से जाना जाता है।
– मेष राशि का चिह्न – भेड़
– मेष राशि के नक्षत्र – अश्विनी के चार चरण, भरणी के चार चरण और कृतिका का एक चरण
– मेष का राशि तत्व – अग्नि
– मेष राशि का स्वभाव – कृषि
– मेष राशि का नामाक्षर – अ, ल, ई
– मेष राशि का स्वामी – मंगल

वृषभ राशि की सामान्य जानकारी

– नाम – वृषभ/टोरस
– वृषभ राशि का क्षेत्र – क्रांतिवृत्त के 31 से 60 अंश के हिस्से को वृषभ राशि के नाम से जाना जाता है
– वृषभ राशि का चिह्न – बैल
– वृषभ राशि के नक्षत्र – कृतिका के तीन चरण, रोहिणी के चार चरण एवं मृगशीर्ष के दो चरण
– वृषभ राशि तत्व – पृथ्वी
– वृषभ राशि का स्वभाव – स्थिर
– वृषभ राशि का नामाक्षर – ब, व, उ
– वृषभ राशि का स्वामी – शुक्र

मिथुन राशि की सामान्य जानकारी

– नाम – मिथुन / जैमिनी
– मिथुन राशि का क्षेत्र – क्रांतिवृत्त के 61 से 90 अंश तक के हिस्से को मिथुन राशि के नाम से जाना जाता है।
– मिथुन राशि का चिह्न – गदाधारी नर / वीणा बजाती महिला (जुड़वां)
– मिथुन राशि के नक्षत्र – मृगशीर्ष के दो चरण, आद्र्रा के चार चरण और पुनर्वसु के तीन चरण
– मिथुन राशि तत्व – वायु
– मिथुन राशि का स्वभाव – द्विस्वभाव
– मिथुन राशि का नामाक्षर – क, छ, घ
– मिथुन राशि का स्वामी – बुध

कर्क राशि की सामान्य जानकारी

– नाम – कर्क / कैंसर
– कर्क राशि का क्षेत्र – क्रांतिवृत्त के 91 से 120 अंश के क्षेत्र को कर्क राशि के नाम से जाना जाता है।
– कर्क राशि का चिह्न – केकड़ा
– कर्क राशि के नक्षत्र – पुनर्वसु के चार चरण, पुष्य के चार चरण और अश्लेषा के चार चरण
– कर्क राशि तत्व – जल
– कर्क राशि का स्वभाव – चर
– कर्क राशि का नामाक्षर – ड, ह
– कर्क राशि के स्वामी – चंद्रमा

सिंह राशि की सामान्य जानकारी

– नाम – सिंह / लियो
– सिंह राशि का क्षेत्र – क्रांतिवृत्त के 121 से 150 अंश के क्षेत्र को सिंह राशि के नाम से जाना जाता है।
– सिंह राशि का चिह्न – सिंह
– सिंह राशि के नक्षत्र – पुनर्वसु के चार चरण, पुष्य के चार चरण और अश्लेषा के चार चरण
– सिंह राशि तत्व – अग्नि
– सिंह राशि का स्वभाव – स्थिर
– सिंह राशि का नामाक्षर – म, ट
– सिंह राशि के स्वामी – सूर्य

कन्या राशि की सामान्य जानकारी

– नाम – कन्या / वरगो
– कन्या राशि का क्षेत्र – क्रांतिवृत्त के 151 से 180 अंश के क्षेत्र को कन्या राशि के नाम से जाना जाता है।
– कन्या राशि का चिह्न – धान्य सहित एक हाथ में वीणा एवं दूसरे हाथ में अग्नि पात्र के साथ चप्पू में बैठी कन्या
– कन्या राशि के नक्षत्र – उत्तर फाल्गुन के तीन चरण, हस्त के चार चरण और चित्रा के दो चरण
– कन्या राशि तत्व – पृथ्वी
– कन्या राशि का स्वभाव – द्विस्वभाव,
– कन्या राशि का नामाक्षर – प, ठ, ण
– कन्या राशि के स्वामी – बुध

तुला राशि की सामान्य जानकारी

– नाम – तुला / लिब्रा
– तुला राशि का क्षेत्र – क्रांतिवृत्त के 181 से 210 अंश के क्षेत्र को तुला राशि के नाम से जाना जाता है।
– तुला राशि का चिह्न – तुलाधारी पुरुष
– तुला राशि के नक्षत्र – चित्र के तीन चरण, स्वाती के चार चरण और विशाखा के तीन चरण
– तुला राशि तत्व – वायु
– तुला राशि का स्वभाव – चर
– तुला राशि का नामाक्षर – र, त
– तुला राशि के स्वामी – शुक्र

वृश्चिक राशि की सामान्य जानकारी

– नाम – वृश्चिक / स्कॉर्पियो
– वृश्चिक राशि का क्षेत्र – क्रांतिवृत्त के 211 से 240 अंश के क्षेत्र को वृश्चिक राशि के नाम से जाना जाता है।
– वृश्चिक राशि का चिह्न – बिच्छू
– वृश्चिक राशि के नक्षत्र – विशाखा का एक चरण, अनुराधा के चार चरण और ज्येष्ठा के चार चरण
– वृश्चिक राशि तत्व – जल
– वृश्चिक राशि का स्वभाव – स्थिर
– वृश्चिक राशि का नामाक्षर – न, य
– वृश्चिक राशि के स्वामी – मंगल

धनु राशि की सामान्य जानकारी

– नाम – धनु/ सैजिटेरीयस
– धनु राशि का क्षेत्र – क्रांतिवृत्त के 241 से 270 अंश के क्षेत्र को धनु राशि के नाम से जाना जाता है।
– धनु राशि का चिह्न – धनुर्धर
– धनु राशि के नक्षत्र – मूल के चार चरण, पूर्वाषाढ़ा के चार चरण एवं उत्तर षाढ़ा के एक चरण
– धनु राशि तत्व – अग्नि
– धनु राशि का स्वभाव – द्विस्वभाव
– धनु राशि का नामाक्षर – भ, घ, फ, ढ
– धनु राशि के स्वामी – गुरू

मकर राशि की सामान्य जानकारी

– नाम – मकर / कैप्रीकॉर्न
– मकर राशि का क्षेत्र – क्रांतिवृत्त के 271 से 300 अंश के क्षेत्र को मकर राशि के नाम से जाना जाता है।
– मकर राशि का चिह्न – हिरण के मुंह वाला मगरमच्छ
– मकर राशि के नक्षत्र – उत्तर षाढ़ा के तीन चरण, श्रवण के चार चरण, घनिष्ठा के दो चरण
– मकर राशि तत्व – पृथ्वी
– मकर राशि का स्वभाव – चर
– मकर राशि का नामाक्षर – ख, ज
– मकर राशि के स्वामी – शनि

कुंभ राशि की सामान्य जानकारी

– नाम – कुंभ / एक्वेरियस
– कुंभ राशि का क्षेत्र – क्रांतिवृत्त के 301 से 330 अंश के क्षेत्र को कुंभ राशि के नाम से जाना जाता है।
– कुंभ राशि का चिह्न – कंधे पर पानी का घड़ा रखे हुए मानव
– कुंभ राशि के नक्षत्र – धनिष्ठा के दो चरण, शतभिषा के चार चरण और पूर्वभाद्रपदा के तीन चरण
– कुंभ राशि तत्व – वायु
– कुंभ राशि का स्वभाव – स्थिर
– कुंभ राशि का नामाक्षर – ग, श, स
– कुंभ राशि के स्वामी – शनि

मीन राशि की सामान्य जानकारी

– नाम – मीन / पायसेस
– मीन राशि का क्षेत्र – क्रांतिवृत्त के 331 से 360 अंश के क्षेत्र को मीन राशि के नाम से जाना जाता है।
– मीन राशि का चिन्ह – मछली का युगल
– मीन राशि के नक्षत्र – पूर्वा भाद्रपदा का एक चरण, उत्तर भाद्रपदा के चार चरण और रेवती के चार चरण
– मीन राशि तत्व – जल
– मीन राशि का स्वभाव – द्विस्वभाव
– मीन राशि का नामाक्षर – द, च, झ, थ
– मीन राशि के स्वामी – गुरू

नवीनतम ब्लॉग्स

  • गुरु पूर्णिमा ज्ञान और श्रद्धा का उत्सव, जानिए पूजा विधि और अनुष्ठान
    गुरु पूर्णिमा, भारत और दुनिया के कई अन्य हिस्सों में एक महत्वपूर्ण और पूजनीय त्योहार है, जो आध्यात्मिक और शैक्षणिक शिक्षकों के सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए समर्पित है। हिंदू महीने आषाढ़ (जून-जुलाई) की पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला यह दिन सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। गुरु पूर्णिमा […]13...
  • गुरु पूर्णिमा का ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व, जानिए गुरू पूर्णिमा की कथा
    गुरु पूर्णिमा, हिंदू, जैन और बौद्ध परंपराओं में एक शुभ और पूजनीय दिन है, जो आध्यात्मिक और शैक्षणिक शिक्षकों के सम्मान के लिए समर्पित एक त्योहार है। हिंदू महीने आषाढ़ (जून-जुलाई) में पूर्णिमा के दिन मनाया जाने वाला यह दिन न केवल प्राचीन शिक्षाओं का स्मरणोत्सव है, बल्कि शिष्यों के लिए अपने गुरुओं के प्रति […]13...
  • मासिक दुर्गा अष्टमी का महत्व, अनुष्ठान, पूजा विधि और फल
    मासिक दुर्गा अष्टमी, हिंदू धर्म में एक पवित्र अनुष्ठान है, जो देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित है, जो शक्ति, सुरक्षा और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे पूजनीय देवी में से एक हैं। यह त्यौहार हर महीने शुक्ल पक्ष (चंद्रमा का बढ़ता चरण) के आठवें दिन (अष्टमी) को मनाया […]13...